फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian shooters bag 13th Gold medal at junior shooting World Championship on the last day

जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप : आखिरी दिन भारत ने जीता 13वां गोल्ड मेडल, 30 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर, अमेरिका को पीछे छोड़ा

Sun, 10 Oct 2021 07:30 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 10 Oct 2021 07:30 AM IST
सार

ISSF Junior World Championship: भारतीय टीम ने विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के आखिरी दिन स्पर्धा में 30 (13 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य) पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना रहा।

विज्ञापन
Indian shooters bag 13th Gold medal at junior shooting World Championship on the last day
भारतीय निशानेबाज - अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के आखिरी दिन पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


13 स्वर्ण सहित 30 पदक जीते जूनियर खिलाड़ियों ने 
भारत 13 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदक के साथ 30 पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा। अमेरिका छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के फैबियन ओट्टो, फेलिक्स लुका होलफोथ और टोबियास गसोल को हराया।
विज्ञापन


भारत की मान्वी सोनी (105) ने महिलाओं की जूनियर डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। वह हमवतन येशाया हफीज कांट्रेक्टर (90) और हिताशा (76) से आगे रही। इस स्पर्धा में केवल भारतीय निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने इससे पहले 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराया। तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से पराजित करके इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी।

डबल ट्रैप में किया क्लीन स्वीप
पुरुषों के डबल ट्रैप में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करके सोने का तमगा हासिल किया। सहजप्रीत सिंह (114) ने रजत और मयंक शौकीन (111) ने कांस्य पदक जीता। आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।


भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 17 अंक बनाए। जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना जेनसन (31) ने स्वर्ण पदक जीता। आयुषी और ऐश्वर्य ने क्वालिफिकेशन दौर में 590 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। निश्चल और सरताज सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन में 574 अंक बनाकर आठवें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed