{"_id":"6655f1dc543660ffb50b15e4","slug":"indian-mountaineer-satyadeep-gupta-sets-record-by-accomplishing-double-dual-ascent-of-mt-everest-mt-lhotse-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satyadeep Gupta: भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप ने रचा इतिहास, एवरेस्ट और ल्होत्से की चढ़ाई पूरी कर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Satyadeep Gupta: भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप ने रचा इतिहास, एवरेस्ट और ल्होत्से की चढ़ाई पूरी कर बनाया रिकॉर्ड
Tue, 28 May 2024 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 May 2024 08:31 PM IST
सार
अभियान का आयोजन करने वाले पायनियर एडवेंचर एक्सपीडिशन के मुताबिक, सत्यदीप ने सोमवार को दोपहर में 8,516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और आधी रात को 12:45 बजे 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
सत्यदीप
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 घंटे और 15 मिनट में दो चोटियों को पार कर भी इतिहास रच दिया है।
अभियान का आयोजन करने वाले पायनियर एडवेंचर एक्सपीडिशन के मुताबिक, सत्यदीप ने सोमवार को दोपहर में 8,516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और आधी रात को 12:45 बजे 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।
एडवेंचर कंपनी के मुताबिक, यह एक सीजन में दुनिया की सबसे ऊंची और चौथी सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की पहली घटना है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे और 15 मिनट में यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनकर एक और रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन
उनके साथ पर्वतारोही गाइड पेस्टेम्बा शेरपा और नीमा उंगडी शेरपा भी थे। गुप्ता ने 21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई की थी। पायनियर के मुताबिक, वह इस दोहरी चढ़ाई को पूरा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं।