फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian mixed relay squads silver at Asian Games upgraded to gold 

भारतीय मिश्रित रिले टीम का एशियाड सिल्वर अपग्रेड होकर हुआ गोल्ड

Thu, 23 Jul 2020 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Indian mixed relay squads silver at Asian Games upgraded to gold 
भारतीय मिश्रित रिले टीम - फोटो : social media

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम का 2018 एशियाई खेलों का रजत पदक अब स्वर्ण पदक में बदल गया है क्योंकि बहरीन की विजेता टीम को उसके एक सदस्य के डोपिंग प्रतिबंधित होने से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


बहरीन ने चार गुणा 400 मिश्रित रिले फाइनल में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन उसकी सदस्य केमी एडेकोया को एथलेटिक्स इंटीग्रीटी यूनिट (एआईयू) ने डोप परीक्षण में विफल होने के बाद चार साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा एआईयू के एडेकोया के नतीजों को हटाने के बाद अनु राघवन का महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में चौथा स्थान भी अपग्रेड कर दिया जिससे उन्हें कांस्य पदक मिल गया। एडेकोया ने यह रेस जीती थी।
विज्ञापन


मोहम्मद अनस, एम आर पूवम्मा, हिमा दास और अरोकिया राजीव की भारतीय चौकड़ी ने 3:15:71 का समय निकाला था और वह बहरीन (3:11:89) से पीछे रही थी। अनु राघवन जकार्ता में हुई अंतिम रेस में 56.92 मिनट के समय से चौथे स्थान पर रही थीं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि एएफआई विश्व एथलेटिक्स वेबसाइट की रैंकिंग में यह बदलाव देखकर काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अतिरिक्त पदक से हमारे कुल पदकों की संख्या 20 हो गयी है जिसमें आठ स्वर्ण और नौ रजत पदक हैं। यह खबर हमारे लिए शानदार है क्योंकि हम एशियाई खेलों के प्रदर्शन से अगले साल तोक्यो में ओलंपिक खेलों में विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का लक्ष्य बनाए हुए हैं।' उन्होंने कहा कि चार गुणा 400 मीटर रिले टीम काफी खुश है क्योंकि उसके पास जकार्ता से अब दो स्वर्ण और एक रजत पदक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed