फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian mixed doubles Manika Batra aur Sathiyan enters WTT Contender final in Budapest

WTT Contender: मनिका एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचीं, मिश्रित युगल में भी साथियान के साथ फाइनल में

Thu, 19 Aug 2021 09:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Aug 2021 09:19 PM IST
सार

भारत के साथियान और मनिका बत्रा की मिश्रित टेबल टेनिस जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के फाइनल में पहुंच गई है।

विज्ञापन
Indian mixed doubles Manika Batra aur Sathiyan enters WTT Contender final in Budapest
Sathiyan ,Manika batra

विस्तार

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका ने क्वार्टरफाइनल में हमवतन श्रीजा अकुला को हराया। 

विज्ञापन


मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने गुरुवार को अपने जोड़ीदार जी साथियान के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। बुडापेस्ट में चल रहे टूर्नामेंट में चौथी वरीय भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को बेलारूस की एलेग्जेंडर और डरिया ट्रिगोलोस की जोड़ी को सीधे सेटों में 11-6, 11-5, 11-4 से हरा दिया। भारतीय जोड़ी का अब अगला मुकाबला हंगरी के नंदौर एक्सेकी और डोरा मदरास्ज की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन


मैच की बात करें तो साथियान और बत्रा की जोड़ी ने फोरहैंड और बैकहैंड का शानदार खेल दिखाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और खनिन-ट्रिगोलिस की जोड़ी पर पूरी तरह से भारी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनिका ने इस टूर्नामेंट में साथियान के साथ जोड़ी बनाई है जिसकी वजह से शरथ कमल को अब अपने लिए साथी की तलाश है।  

बात करें अन्य मुकाबलों की तो पुरुषों की युगल स्पर्धा में हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को सेमीफाइनल में व्लादिमीर और किरिल की रूसी जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed