फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian mens volleyball team wins gold after defeated pakistan in South Asian games 2019

दक्षिण एशियाई खेल: भारत की पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीमों ने जीते स्वर्ण पदक

Wed, 04 Dec 2019 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Dec 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Indian mens volleyball team wins gold after defeated pakistan in South Asian games 2019
भारतीय वॉलीबॉल - फोटो : social media

भारत ने मंगलवार को दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की वॉलीबॉल स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिताब जीत लिए। भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कड़े फाइनल में पाकिस्तान को 20-25, 25-15, 25-17, 29-27 से हराकर 2016 में घरेलू सरजमीं पर जीते स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। कांस्य पदक श्रीलंका ने जीता। महिला फाइनल में भी गत चैंपियन भारत को नेपाल के खिलाफ पांच सेट तक जूझना पड़ा। भारतीय टीम अंतत: 25-17, 23-25, 21-25, 25-20, 15-6 से खिताब जीतने में सफल रही। महिला वर्ग का कांस्य पदक भी श्रीलंका ने जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed