{"_id":"5de14d518ebc3e548d6f2249","slug":"indian-mens-and-womens-volleyball-teams-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरूष और महिला टीमें सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय पुरूष और महिला टीमें सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Sat, 30 Nov 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
रूपे प्रो वालीबॉल लीग
भारतीय पुरुष और महिला वालीबॉल टीमों ने लगातार गेम में जीत हासिल कर 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष टीम मेजबान नेपाल को 25-15, 25-13, 25-16 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रही। महिलाओं ने बांग्लादेश को 25-8, 25-11, 25-9 से मात दी।
विज्ञापन
महिलाओं का सामना अब शनिवार को मालदीव से होगा। इन खेलों का अधिकारिक उद्घाटन समारोह रविवार को होगा लेकिन कुछ खेल स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो गई हैं। समापन समारोह दस दिसंबर को होगा। इन खेलों में 2700 एथलीट 26 स्पर्धाओं में दांव पर लगे 1119 (319 स्वर्ण) पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारत के 499 खिलाड़ी इनमें भाग लेंगे।
विज्ञापन