फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian mens and womens table tennis team losses in Olympic Qualification Tournament

भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम को मिली मात, ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल

Sat, 25 Jan 2020 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Jan 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Indian mens and womens table tennis team losses in Olympic Qualification Tournament
भारतीय टेबल टेनिस - फोटो : ट्विटर

भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों को ओलंपिक क्वालिफायर के प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रमश: स्लोवेनिया और रोमानिया से हार का सामना करना पड़ा। इससे भारतीय टीम के दोनों वर्गों का टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है। सत्रहवीं वरीयता प्राप्त महिला टीम ने रोमानिया को कड़ी चुनौती दी लेकिन उन्हें 2-3 से हार मिली। पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम को 11वीं वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया से 1-3 से शिकस्त मिली।

विज्ञापन


भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने युगल में जीत से शुरुआत की लेकिन जी साथियान और हरमीत देसाई की एकल में हार ने टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। टीम अगर क्वार्टर फाइनल में जीतती तो उसे ओलंपिक का टिकट मिल जाता लेकिन अब उसे क्वालिफाई करने के लिए प्लेट डिविजन में जीत दर्ज करनी होगी। प्लेट डिविजन में अंतिम 16 में हारने वाली सभी टीमें होंगी।
विज्ञापन


डारको जोरकिच ने जी साथियान को 11-9, 12-10, 11-3 और शरत कमल को 10-12, 11, 12-10, 11-8 से हराकर स्लोवेनिया को यादगार जीत दिलाई। महिला टीम ने हालांकि बेहतर संघर्ष किया मनिका बत्रा पहला मुकाबला 7-11, 12-10, 11-9, 11-7 से जीतने के बाद निर्णायक मुकाबले में हार गई। इस टीम ने हालांकि अंतिम 32 में स्वीडन जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed