{"_id":"6039c9aa8ebc3ee97f58f099","slug":"indian-men-skeet-team-wins-bronze-medal-in-issf-shotgun-world-cup-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान को दी मात
Sat, 27 Feb 2021 09:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
शॉटगन वर्ल्ड कप
- फोटो : twitter@media_Sai
भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने काहिरा में चल रहे शॉटगन वर्ल्ड कप में कांस्य पदक अपने नाम किया। अंगदवीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा की टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत अंक तालिका में एक पदक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज हालांकि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रभावशाली नहीं रहे और वे छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। सीजन की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य जीतने के लिए उन्होंने खुद का प्रदर्शन सुधारा और एक टीम के तौर पर सराहनीय प्रदर्शन किया। ओलिंपिक खेलों के कोटा विजेता बाजवा और खान से बहुत उम्मीद की गई थी, लेकिन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उच्च प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों ताल नहीं मिला सके।
विज्ञापन
India’s Men’s Skeet team of @khanmairajahmad, #AngadVirSinghBajwa and #GurjoatKhangura win the bronze medal in the men’s skeet team event at the @ISSF_Official Shotgun World Cup following a 6-2 win over Kazakhstan. Many congratulations! #Shooting #Skeet @OfficialNRAI pic.twitter.com/88a76SPNbc
— SAIMedia (@Media_SAI) February 26, 2021
विज्ञापन
बता दें कि काहिरा में इस 22 फरवरी से पांच मार्च तक आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल रूस दो स्वर्ण और एक रजत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।