{"_id":"5f08a6489df772050028206d","slug":"indian-im-mendonca-stranded-in-second-place-in-serbian-chess-competition-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में फंसे भारतीय आईएम मेंडोंका सर्बियाई शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विदेश में फंसे भारतीय आईएम मेंडोंका सर्बियाई शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर
Fri, 10 Jul 2020 11:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chess
यात्रा पांबदियों के कारण देश में लौटने में असमर्थ भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका अपने समय का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। वह सर्बिया में पारासिन ओपन में उप विजेता रहे। गोवा के इस 14 साल के खिलाड़ी (ईएलओ रेटिंग 2470) ने नौ राउंड में सात अंक हासिल किए। वह करीब तीन महीने से अपने पिता लिंगडन के साथ हंगरी में फंसे हैं, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण उन्हें भारत लौटने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
मगर वह टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और उन्होंने जून में बुडापेस्ट में बालाटन शतरंज महोत्सव में जीत हासिल की थी। गुरुवार को पारासिन ओपन में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि मैं टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं जीएम नार्म से करीब से चूक गया क्योंकि मुझे अंतिम राउंड में 2340 से ज्यादा की रेटिंग वाले प्रतिद्वंद्वी से खेलना था।
विज्ञापन