{"_id":"5e553b128ebc3ef3dc6821f5","slug":"indian-grandmaster-vaibhav-suri-defeated-top-seed-artemiev","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरी ने शीर्ष वरीय आर्तेमीव को हराकर किया बड़ा उलटफेर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सूरी ने शीर्ष वरीय आर्तेमीव को हराकर किया बड़ा उलटफेर
Tue, 25 Feb 2020 08:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
चेस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रैंडमास्टर वैभव सूरी ने एयरोफ्लोट ओपन शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी व्लादिस्लाव आर्तेमीव को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ सूरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अजरबेजान के रऊफ मामेदोव ने आर्मेनिया के मैनुएल पेट्रोसियान से ड्रॉ खेला और वह पांच अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। रूस के सनान सजुगिरोव ने हमवतन वादिम ज्वागिनसेव को मात दी। वह 4.5 अंक लेकर तुर्की के मुस्तफा यिल्माज और पेट्रोसियान के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
सूरी (ईएलओ रेटिंग 2591) ने अपने से अधिक रेटिंग के आर्तेमीव (ईएलओ 2728) को 71 चाल में हराया। इस जीत से 23 वर्षीय भारतीय के चार अंक हो गए हैं। भारत के 13 वर्षीय भरत सुब्रमण्यम, बी अधिबान, अरविंद चिदंबरम और अर्जुन इरिगायसी के भी चार-चार अंक हैं।
विज्ञापन