{"_id":"605e09f58ebc3ee64a356414","slug":"indian-grandmaster-leon-mendonca-won-the-title-of-kumania-gm-chess-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ग्रैंडमास्टर: मेंडोंका ने अजेय रहते हुए जीताकुमानिया जीएम शतरंज टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय ग्रैंडमास्टर: मेंडोंका ने अजेय रहते हुए जीताकुमानिया जीएम शतरंज टूर्नामेंट का खिताब
Fri, 26 Mar 2021 09:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
लियोन मेंडोंका
- फोटो : social media
युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका ने हंगरी में कुमानिया जीएम शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के नौ दौर में 6.5 अंक के साथ जीत दर्ज की। गोवा के 15 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले साल दिसंबर में भारत के 67वां ग्रैंडमास्टर बने थे। वह इस टूर्नामेंट में अजेय रहे। उन्होंने चार बाजियों में जीत दर्ज की जबकि पांच मुकाबले ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
मेंडोंका और स्लोवाकिया के मिलन पैचर के एक समान 6.5 अंक थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने पहला मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की। उसके बाद उन्होंने लगातार चार ड्रॉ खेले। उन्होंने नवंबर 2020 में कुमानिया चैंपियनशिप के पहले सत्र का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन