फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Football CoA will run All India Football Federation in place of Praful Patel Supreme Court orders

Indian Football: प्रफुल पटेल की जगह अब सीओए करेगा भारतीय फुटबॉल संघ का संचालन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Wed, 18 May 2022 11:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 11:52 PM IST
सार

पटेल 2009 से एआईएफएफ के अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल दिसंबर, 2020 में पूरा हो चुका था, लेकिन उन्होंने दिल्ली फुटबॉल संघ की ओर से दायर लंबित पड़े केस का हवाला देकर चुनाव नहीं कराए और पद पर बने रहे।

विज्ञापन
Indian Football CoA will run All India Football Federation in place of Praful Patel Supreme Court orders
प्रफुल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) का बतौर अध्यक्ष संचालन कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की जगह यह जिम्मेदारी प्रशासकों की समिति (सीओए) को सौंप दी है। सर्वोच्च अदालत ने सेवानिवृत्त जज एआर दवे को समिति की कमान सौंपी है, जिसके दो सदस्य पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे भास्कर गांगुली होंगे। अदालत ने आदेश दिया है कि कमेटी संघ का राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कोड के अनुसार चुनाव कराने तक संचालन करेगी।  
विज्ञापन


पटेल 2009 से एआईएफएफ के अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल दिसंबर, 2020 में पूरा हो चुका था, लेकिन उन्होंने दिल्ली फुटबॉल संघ की ओर से दायर लंबित पड़े केस का हवाला देकर चुनाव नहीं कराए और पद पर बने रहे। खेल मंत्रालय ने अदालत में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि पटेल के तीन कार्यकाल पूरे हो चुके हैं और स्पोर्ट्स कोड के अनुसार वह इस पद पर बने नहीं रह सकते हैं। 
विज्ञापन


संघ के 85 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब सीओए इसका संचालन करेंगे। समिति सदस्य एसवाई कुरैशी ने कहा कि अदालत के इस आदेश के बाद पटेल की अगुवाई वाली कार्यकारिणी अब संघ का संचालन नहीं कर सकेगी। अदालत का आदेश मिलते ही समिति संघ का कार्यभार संभाल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed