Asian Junior and Cadet Championships: भारतीय तलवारबाजों का दिखा दम, दो रजत समेत कुल नौ पदक पर किया कब्जा
भारतीय तलवारबाजों ने एशियाई जूनियर और कैडेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में नौ पदक जीते। उजबेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारत ने चार पदक जूनियर चैंपियनशिप में जीते जबकि पांच पदक कैडेट चैंपियनशिप में हासिल किए।
विस्तार
भारतीय तलवारबाजों ने एशियाई जूनियर और कैडेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में नौ पदक जीते। उजबेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारत ने चार पदक जूनियर चैंपियनशिप में जीते जबकि पांच पदक कैडेट चैंपियनशिप में हासिल किए। भारत को एक भी गोल्ड नहीं मिला लेकिन उसके खाते में दो रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक एशियाई जूनियर और कैडेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत समेत कुल 12 एशियाई देशों ने हिस्सा लिया था।
2/2
— SAI Media (@Media_SAI) March 3, 2022
🥉 Foil Women's Team
🥉 Epee Women's (Ind.)
Congratulations to all the Medalists 🙂
Keep it up 👍#Fencing #IndianSports