{"_id":"5df8c1d78ebc3e87c069755f","slug":"indian-deepak-punia-named-world-s-best-junior-freestyle-wrestler-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक पूनिया ने हासिल की खास उपलब्धि, UWW के साल के बने सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपक पूनिया ने हासिल की खास उपलब्धि, UWW के साल के बने सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान
Wed, 18 Dec 2019 07:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Dec 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया को यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान चुना है। पूनिया ने पिछले सत्र में दमदार प्रदर्शन किया और पहले जूनियर और फिर सीनियर ग्रुप में जगह बनाने में सफल रहे। पूनिया सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 साल में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने। इसके बाद उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सीनियर ग्रुप में पदार्पण करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
18 वर्षीय भारतीय पहलवान पूनिया नूर सुल्तान में हुए विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। चोट के कारण पूनिया फाइनल में ईरान के हसन याजदानी के खिलाफ मैट पर नहीं उतर पाए लेकिन उन्होंने अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए 86 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाई। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह 86 किग्रा वर्ग की यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
सम्मान पाने के बाद पूनिया ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं। दुनिया भर के पहलवानों के बीच से चुना जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। अपने प्रदर्शन में सुधार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए यह मेरे लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।’
विज्ञापन