फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Compound Women team of VJ Surekha kirar muskan and Priya Gurjar wins Silver medal at the World Archery Championships 2021

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021: वीजे सुरेखा-मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने रचा इतिहास, महिला कंपाउंड टीम ने जीता रजत पदक

Sat, 25 Sep 2021 10:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यांकटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यांकटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Sep 2021 10:10 AM IST
सार

भारत की कंपाउंड महिला टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।. भारत को यह सिल्वर मेडल  वीजे सुरेखा-मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की टीम ने दिलाया। 

विज्ञापन
Indian Compound Women team of VJ Surekha kirar muskan and Priya Gurjar wins Silver medal at the World Archery Championships 2021
रजत पदक विजेता भारतीय महिला कंपाउंड टीम - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

अमेरिका के यांकटन में भारतीय तीरंदाज वीजे सुरेखा, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। यह भारतीय कंपाउंड महिला टीम रजत पदक जीतने में सफल रही। इस मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड टीम कोलंबिया से हार गई। जिसके चलते उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में अपने पहले स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश कर रहा था। भारत अब तक स्वर्ण पदक जीतने में असफल रहा है लेकिन उसने सबसे अधिक 10 बार पोडियम पर जगह बनाई है। इस दौरान भारत ने आठ बार फाइनल में चुनौती पेश की लेकिन उसे हर बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


कोलंबिया की तिकड़ी से हारी भारतीय कंपाउंड टीम

वीजे सुरेखा, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की सातवीं वरीयता प्राप्त महिला टीम को  कोलंबिया की सारा लोपेज, एलेजांद्रा उसक्वियानो और नोरा वाल्डेज की तिकड़ी के खिलाफ 224-229 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। रैंकिंग दौर में शीर्ष पर रही कोलंबियाई टीम ने 15 बार 10 अंक पर निशाना साधा और इस दौरान उनके पांच निशाने बिलकुल बीच में लगे।
विज्ञापन


अभिषेक सुरेखा की युगल जोड़ी ने जीता रजत 

वहीं, रैंकिंग दौर में चौथे स्थान पर रही अभिषेक वर्मा और वीजे सुरेखा की भारत की स्टार मिश्रित युगल जोड़ी ने एक अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बाद कोलंबिया का दबदबा देखने को मिला। इस भारतीय जोड़ी को आखिर में 150-154 से हार का सामना करने पड़ा। जिसके चलते भारतीय युगल जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed