{"_id":"5d6fb80e8ebc3e0177689cd2","slug":"indian-boys-settle-for-silver-medal-at-asian-junior-and-cadet-tt-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम ने एशियाई जूनियर कैडेट चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टीम ने एशियाई जूनियर कैडेट चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक
Wed, 04 Sep 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
भारतीय लड़कों की टीम को फाइनल में शीर्ष वरीय चीन से हारकर एशियाई जूनियर और कैडेट चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा लेकिन दूसरे स्थान पर रहने से उसने नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
कोच बेट क्लार्क ने रेगन अलबुकरक्वे से शुरूआत कराई लेकिन मुंबई का खिलाड़ी जु यिंगबिन से 7-11, 8-11, 9-11 से हार गये। भारत के नंबर एक खिलाड़ी मनुष शाह ने अच्छी शुरूआत की लेकिन दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जियांग पेंग ने उन्हें 7-11, 12-10, 5-11, 9-11 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरे एकल में अनुक्रम जैन भी लियू येबो की तेजी से सामने नहीं टिक सके और चीन के खिलाड़ी ने उन्हें 11-6, 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धायें गुरूवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन