फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxers will start their olympics campaign from Strandja Memorial

स्ट्रैंडजा मेमोरियल से वापसी करेंगे भारतीय मुक्केबाज, टोक्यो ओलंपिक पर रहेगी नजर

Thu, 14 Jan 2021 12:15 AM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Indian boxers will start their olympics campaign from Strandja Memorial
boxing shimla

कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बॉक्सिंग रिंग से दूर रहे भारतीय मुक्केबाज अब वापसी के लिए तैयार हैं। भारतीय खिलाड़ी अगले दो महीनों में यूरोप में विभिन्न टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगे जिसकी शुरुआत बुल्गारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल से होगी।

विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ओलंपिक खेलों के लिए अच्छी तैयारी चाहते हैं और इसलिए वह टोक्यो में होने वाले खेलों से पहले राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भी चाहते हैं।
विज्ञापन


नीवा ने पीटीआई से कहा, ‘इस साल हम बुल्गारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल से शुरुआत करेंगे और इसके बाद उम्मीद है कि हंगरी में और उसके बाद एक और टूर्नामेंट होगा। इसके अलावा हम बंगलूरू में राष्ट्रीय शिविर में रहेंगे और हो सकता है कि कुछ विदेशी टीमों को आमंत्रित करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्ट्रैंडजा मेमोरियल यूरोपीय सर्किट का सबसे पुराना मुक्केबाजी टूर्नामेंट है। इस साल इसका 72वां टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी के बीच सोफिया में होगा। फिलहाल भारतीय मुक्केबाज अभी बेल्लारी के इन्स्पायर खेल संस्थान में हैं जो कि जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के इस संस्थान में उच्चस्तरीय सुविधाएं हैं।

गौरतलब है कि नौ भारतीय मुक्केबाजों अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), एमसी मेरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोर्गोहेन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।


कुछ और भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक खेलों से एक या दो महीने पहले होने वाले विश्व क्वालीफायर्स के जरिए भी टोक्यो का टिकट कटा सकते हैं। कोविड-19 के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed