{"_id":"5d3995048ebc3e6ca266073d","slug":"indian-boxers-will-get-direct-entry-to-olympic-qualifier-after-winning-medals-in-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैम्पियनशिप: पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों को ओलंपिक क्वॉलिफायर में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैम्पियनशिप: पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों को ओलंपिक क्वॉलिफायर में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
Thu, 25 Jul 2019 05:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों को अगले साल ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए राष्ट्रीय टीम में सीधे प्रवेश मिलेगा। मुक्केबाजी के हाई परफार्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने यह जानकारी दी। रूस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक क्वॉलिफायर दर्जा हासिल नहीं है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ को 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफायर आयोजित करने से रोक दिया है। एआईबीए में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण यह फैसला लिया गया। आईओए ने क्वॉलिफायर्स भी अपने हाथ में ले लिए हैं।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी जब एशिया ओशियाना क्षेत्र के क्वॉलिफायर खेले जाएंगे। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। नीवा ने कहा, 'विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वालों को ओलंपिक क्वॉलिफायर टीम में सीधे प्रवेश मिलेगा, वहीं बाकियों को ट्रायल देने होंगे।'
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप सात से 15 सितंबर तक रूस में खेली जाएगी। भारत ने इस चैंपियनशिप में चार कांस्य पदक जीते हैं, जिनमें से पहला विजेंदर सिंह ने 2009 में इटली में जीता। वह 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बन गए। विकास कृष्णन ने 2011, शिवा थापा ने 2015 और गौरव विधूड़ी ने 2017 में कांस्य पदक जीते।