फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxers are facing different challenges in Germany due to covid

इटली से बॉक्सरों को जाना है जर्मनी पर कोरोना लगा रहा अड़ंगा

Sat, 21 Nov 2020 12:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Nov 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Indian boxers are facing different challenges in Germany due to covid
प्रतीकात्मक तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक की इटली में तैयारियां कर रहे पुरुष और महिला बॉक्सरों का दिसंबर माह में होने वाले कोलोन विश्व कप में भाग लेना अधर में लटक गया है। एक तो बॉक्सरों का वीजा पांच दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऊपर से जर्मनी में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को उलझन में डाल दिया है। फिल्हाल बॉक्सरों का एक दिसंबर को इटली से जर्मनी जाने का कार्यक्रम है, लेकिन इस पर अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए बीएफआई ने इटली के अलावा जर्मनी में ट्रेनिंग और कोलोन विश्व कप में खेलने का कार्यक्रम बनाया था। पहले केमेस्ट्री कप के नाम से विख्यात यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें दुनिया के नामी-गिरामी मुक्केबाज भाग लेते हैं। भारत इसमें लगातारा भागीदारी करता आया है। टीम इटली में थी और टूर्नामेंट भी इसी समय होना था तो बीएफआई ने इसमें भाग लेने के साथ ट्रेनिंग का कार्यक्रम कोलोन में बना लिया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बीएफआई पसोपेश में पड़ी है कि जर्मनी में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में वहां बॉक्सरों को भेजना ठीक रहेगा या नहीं। ऊपर से पांच दिसंबर को बॉक्सरों का शेनेगन वीजा की अवधि समाप्त हो रही है। फेडरेशन वीजा की औपचारिकताएं तो शुरू कर दी हैं, लेकिन उसे यह नहीं मालूम है कि वीजा कब तक नहीं मिलेगा। अगर वीजा समय से नहीं मिला तो टीम को इटली से सीधे वापस लौटना पड़ेगा। अगर वीजा लग जाता है तो फेडरेशन एक बार फिर सोचेगी कि बॉक्सरों को टूर्नामेंट में खेलने के लिए भेजा जाए या नहीं। इटली में इस वक्त अमित पंघाल, शिवा थापा, सतीश कुमार, सुमित सांगवान, आशीष कुमार, कविंदर बिष्ट, सिमरनजीत कौर, मनीषा, साक्षी समेत 15 बॉक्सर तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed