{"_id":"5e60fdf08ebc3eeb6d20c994","slug":"indian-boxer-ashish-kumar-enters-quarterfinals-of-boxing-s-asian-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष-मनीष ओलंपिक क्वालिफायर मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आशीष-मनीष ओलंपिक क्वालिफायर मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Fri, 06 Mar 2020 07:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
protest system in boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन सिल्वर मेडलिस्ट आशीष कुमार (75 किग्रा) ने महाद्वीपीय ओलंपिक क्वालिफायर मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आशीष अब टोक्यो ओलंपिक की टिकट से एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज ने किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकजिगिट को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आशीष की टक्कर इंडोनेशिया के मिखाइल रॉबर्ड मुसकिता से होगा जिन्होंने न्यूजीलैंड के रेयान स्कीफी को मात दी।
विज्ञापन
आशीष के अलावा मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने चीनी ताइपे के लाई चू-एन को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अगले दौर में उनका सामना तीसरी वरीय और मंगोलिया के एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता चिनजोरिग बातरसुख से होगा। वहीं, सचिन कुमार (81 किग्रा) समोआ के इयापा डी से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले साक्षी चौधरी (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) पहले ही अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं।