फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian athletes participating in Tokyo Olympics will spend the next four days with President Ram Nath Kovind and PM Narendra Modi

टोक्यो ओलंपिक: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर खिलाड़ियों का सम्मान, अगले चार दिन तक रहेंगे राष्ट्रपति और पीएम के साथ

Sat, 14 Aug 2021 08:48 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 14 Aug 2021 08:48 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा और इसमें शामिल होने वाले भारतीय दल और पैरांपिक में भाग लेने वाले एथलीट अगले चार दिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बिताएंगे। 

विज्ञापन
Indian athletes participating in Tokyo Olympics will spend the next four days with President Ram Nath Kovind and PM Narendra Modi
भारतीय एथलीटों का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेलों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने चार दिन खिलाडिय़ों के नाम कर दिए हों, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ऐसा होने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता और इनमें शिरकत करने वाले भारतीय दल के अलावा टोक्यो पैरालंपिक का हिस्सा बनने वाले खिलाडिय़ों के अगले चार दिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बीतेंगे।

विज्ञापन


कोच और सपोर्ट स्टाफ भी आमंत्रित

टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वाले खिलाडिय़ों को कल राष्ट्रपति ने अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनके साथ टोक्यो गए उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ को भी आमंत्रित किया गया है। इन सभी को साई ने कल दिल्ली बुला लिया है। शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रपति खिलाडिय़ों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

15 अगस्त को सभी खिलाडिय़ों को लाल किले पर प्रधानमंत्री की अगुवाई में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुलाया गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री ने 16 अगस्त को खिलाडिय़ों और उनके प्रशिक्षकों को अपने आवास पर आमंत्रित किया है। इस दौरान पीएम खिलाडिय़ों और पदक विजेताओं से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपियनों से पीएम करेंगे बात

17 अगस्त को प्रधानमंत्री टोक्यो पैरालंपिक में खेलने वाले 54 सदस्यीय दल को विदाई देने जा रहे हैं। पीएम पैरा खिलाडिय़ों को वर्चुअली विदाई देंगे। इस दौरान वह कई खिलाडिय़ों से बात भी करेंगे। इससे पहले पीएम ने टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले खिलाडिय़ों को भी वर्चुअली विदाई दी थी।


आईओए, 18 खेल संघों के प्रतिनिधि भी आमंत्रित

राष्ट्रपति और पीएम से मुलाकात केदौरान आईओए के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता के अलावा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के चेफ डि मिशन बीपी बैश्या, डिप्टी चेफ डि मिशन डॉ. प्रेम वर्मा के अलावा ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले सभी 18 खेल संघों के अध्यक्ष और महासचिव को भी आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति और पीएम से मिलने से पहले सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही समारोह में भाग लेने की अनुमति होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed