फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian athletes gets 7000 rupees in rio olympic

हर खिलाड़ी को मिलेंगे प्रतिदिन 7 हजार, हिसाब भी नहीं देना होगा

Wed, 20 Jul 2016 01:54 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
indian athletes gets 7000 rupees in rio olympic

रियो ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का हौंसला बनाए रखने के लिए उन पर अब तक होती आ रही माया की बरसात वहां भी जारी रहेगी। खेल मंत्रालय और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन मिलकर रियो जाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को सात हजार रुपये प्रति दिन का खर्च देंगे।

विज्ञापन


यह राशि उनके बैंक खातों में सीधे तौर पर डाली जाएगी। इस राशि को खिलाड़ियों का जेब खर्च माना जाएगा। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनके साथ जुड़े सपोर्ट स्टाफ, टीम ऑफिशियल्स को 50 अमेरिकी डॉलर प्रति दिन का जेब खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक मंत्रालय की ओर से रियो जाने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये महीने का जेब खर्च दिया जाता है। इसका मंत्रालय कोई हिसाब-किताब नहीं लेता है। सूत्र बताते हैं कि रियो में भी खिलाड़ियों पर यह कृपा बनाए रखने के लिए मंत्रालय ने अपनी ओर से सौ अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन का जेब खर्च देने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मंत्रालय को पता लगा कि इस बार आईओए भी खिलाड़ियों को 50 डॉलर प्रति दिन का खर्च दे रहा है। इसके बाद मंत्रालय ने फैसला लिया कि आईओए और वह मिलकर खिलाड़ियों को सौ डॉलर प्रति दिन का खर्च देंगे। यह जेब खर्च लंदन ओलंपिक से दोगुना होगा।

लंदन में खिलाड़ियों को 50 डॉलर प्रतिदिन का खर्च दिया गया था। इसी तरह सपोर्ट स्टाफ, कोच और टीम ऑफिशियल्स को मंत्रालय और आईओए मिलकर 25-25 डॉलर प्रतिदिन देंगे। खास बात यह है कि यह जेब खर्च खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ गेम्स विलेज से बाहर रहने की स्थिति में भी मिलेगा।

ओलंपिक डाइनिंग में भारतीय भोजन की भरमार

indian athletes gets 7000 rupees in rio olympic
भारतीय दल के लिए इस बार एक अच्छी खबर है। आयोजकों ने आईओए की ओलंपिक की डाइनिंग में भारतीय भोजन को परोसे जाने की प्रार्थना स्वीकार कर ली है।

आयोजकों की ओर से लंच और डिनर के दौरान भारतीय भोजन की फेहरिस्त आईओए को भेज दी गई है। हालांकि आईओए ने यही प्रार्थना की थी कि डाइनिंग में कम से कम दाल, रोटी और सब्जी को शामिल कर लिया जाए, लेकिन हैरानी जनक तरीके से ओलंपिक के मेन्यू में चना मसाला, मटर पनीर, मिक्स वेज, ब्रोकली, एग प्लांट, मटन-चिकन का मीट, दाल और रोटी सहित अन्य कई आइटमों को जगह दे दी गई है।

कहने का मतलब यह है कि इस बार खिलाड़ियों के पास भारतीय भोजन नहीं मिलने की शिकायत का बहाना भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed