फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian archers won 15 medals including 8 gold in world youth championships at warclow

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया तिरंगा, आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते

Mon, 16 Aug 2021 12:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। यही नहीं इस बार के चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 

विज्ञापन
Indian archers won 15 medals including 8 gold in world youth championships at warclow
भारतीय तीरंदाज - फोटो : twitter@narendramodi

विस्तार

भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पोलैंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों का दबदबा रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को रिकर्व राउंड में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। महिलाओं की अंडर-18 रिकर्व स्पर्धा की पिछले साल की विजेता कोमालिका बारी ने अंडर-21 का खिताब भी अपने नाम किया। 

विज्ञापन


कोमालिका के अलावा भारत ने अंडर-21 रिकर्व टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इसके साथ ही मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण भी अपने नाम किया। बिशाल चांगमई ने अंडर-18 पुरुष रिकर्व तो मंजिरी मनोज ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम अंडर-18 मिश्रित और टीम स्पर्धा दोनों में चैंपियन रही। वहीं रिकर्व कैडेट महिला स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर भारत ने 9-15 अगस्त तक आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। यही नहीं इस बार के चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed