{"_id":"5ddbd6328ebc3e54914271c5","slug":"indian-archer-deepika-kumari-and-atanu-das-mixed-team-wins-bronze-in-asian-archery-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, कंपाउंड स्पर्धा में भी पदक पक्का","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, कंपाउंड स्पर्धा में भी पदक पक्का
Mon, 25 Nov 2019 06:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कुमारी/अतानु दास
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी संघ से निलंबित भारतीय तीरंदाजों ने यहां एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ कंपाउंड के मिश्रित स्पर्धा में भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महासंघ के निलंबन के कारण तटस्थ ध्वज के तले भाग ले रहे भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व के मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अतनु दास और दीपिका कुमारी की मिश्रित भारतीय जोड़ी ने चीन की यिचाई झेंग और शाअेजुआन वेई की जोड़ी को 6-2 से हराया।
विज्ञापन
कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 159-154 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बुधवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीनी ताईपे की जोड़ी से होगा। टीम के मुकाबले बुधवार से शुरु होंगे। भारतीय महिला तीरंदाज गुरुवार को क्वालीफिकेशन दौर से ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन