{"_id":"5dd960b88ebc3e54ea68131f","slug":"india-won-six-gold-in-the-asian-wrestling-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते छह स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते छह स्वर्ण पदक
Sun, 24 Nov 2019 07:56 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
asian under 15 wrestling
भारतीय पहलवानों ने चीन के ताइजुंग में चल रही एशियाई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन छह स्वर्ण पदक जीते। विश्व कैडेट चैंपियन कोमल ने (39 किग्रा) स्वर्ण जीतकर शुरुआत की। कोमल के अलावा लड़कियों के वर्ग में सलोनी (33 किग्रा) और बबली (36 किग्रा) ने भी सोने के तमगे जीते।
विज्ञापन
भारतीय लड़कों ने फ्रीस्टाइल में दूसरे दिन भी वर्चस्व कायम रखा। आकाश ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में जापान के डाइकी ओग्वा को 8-3 से हराकर जीत हासिल की। पदार्पण कर रहे उदित कुमार ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन
कपिल ने 52किलोग्राम भारवर्ग में कपिल ने कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम में शामिल सभी छह फ्री-स्टाइल पहलवानों ने पदक अपने नाम किये जिससे भारत टीम रैंकिंग सूची में 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
विज्ञापन