{"_id":"5ba8bd39867a557fea119c46","slug":"india-won-gold-and-two-silver-on-second-day-of-track-asia-cup-cycling","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिंग चैंपियनशिप: 5 स्वर्ण समेत 13 पदकों के साथ नंबर-1 बना भारत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साइकिलिंग चैंपियनशिप: 5 स्वर्ण समेत 13 पदकों के साथ नंबर-1 बना भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup Cycling
भारतीय साइकिलिस्ट ट्रैक एशिया कप में चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित कुल 13 पदकों के साथ शीर्ष पर रहे। इंडोनेशिया चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य साहित आठ पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
स्पर्धा के अंतिम दिन पुरुषों की 200 मीटर जूनियर स्प्रिंट स्पर्धा में इशो एल्बेन ने कजाखस्तान के दिमित्री को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। भारत के ही जेमश सिंह ने कांसा जीता। इसी स्पर्धा में महिलाओं के जूनियर वर्ग में मयूरी लूटे ने पीला तमगा जीता।
विज्ञापन