फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India wins one gold two silver at Fazza Para Archery World Ranking event

फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट: भारतीय पैरा तीरंदाजों का एक स्वर्ण और दो रजत पदक पर निशाना

Thu, 25 Feb 2021 10:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
India wins one gold two silver at Fazza Para Archery World Ranking event
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पैरा तीरंदाज राकेश कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने सातवें फाजा पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के अंतिम चार चरण में शानदार प्रदर्शन करके पुरूष कंपाउंड वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ज्योति बालियान ने भी रूस की जियोवा अनास्तासिया को 139.138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब भारतीय तीरंदाज कम से कम दो रजत और एक स्वर्ण पदक जीत सकेंगे।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में राकेश ने तुर्की के आयगन एर्डोगन को 143.138 से मात दी। इससे पहले स्वामी ने स्लोवाकिया के मार्सल पावलिक को 145 . 143 से हराया। पावलिक दुनिया के पूर्व नंबर एक और पिछले साल के चैंपियन हैं। आठवीं वरीयता प्राप्त राकेश ने क्वार्टर फाइनल में उक्रेन के सेरही ए को मात दी थी।
विज्ञापन


बालियान का सामना फाइनल में रूस की स्टेपानिडा अर्ताखिनोवा से होगा। महिला रिकर्व में पूजा को ईरान की पैरालम्पिक पदक विजेता जाहरा नेमाती ने 6-0 से हराया, इससे पहले रिकर्व तीरंदाज हरविंदर सिंह और विवेक चिकारा क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed