{"_id":"5d4d9b058ebc3e6ca56c47f8","slug":"india-win-8-medals-to-finish-as-second-best-team-at-asian-schoolboy-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आठ पदक से एशियाई स्कूलब्वॉय मुक्केबाजी में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत आठ पदक से एशियाई स्कूलब्वॉय मुक्केबाजी में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम
Fri, 09 Aug 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
एशियाई स्कूलबॉय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जूनियर मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित आठ पदक अपने नाम किए जिससे टीम कुवैत में एशियाई स्कूलब्वॉय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में उप विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दो स्वर्ण के अलावा भारत ने पांच रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया जिसमें 22 देशों ने शिरकत की थी। हाल में समाप्त हुई सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले यशवर्धन सिंह (58 किग्रा) ने शानदार फार्म जारी रखते हुए उज्बेकिस्तान के अबुराखिमानोव अब्दुलाजिज को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन
भरत जून ने 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में किर्गिस्तान के असानबेकोव अटाई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से 5-0 से जीत हासिल कर भारत के लिये दूसरा स्वर्ण पदक पक्का किया। चंडीगढ़ के आर्यन हालांकि 37 किग्रा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गए। उन्हें उज्बेकिस्तान के होजियाकबर माहमुदोव से 2-3 से हारकर रजत पदक संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विनय विशकर्मा (49 किग्रा) फाइनल में उज्बेकिस्तान के तुलकोनोव लाजिजबेक से 2-3 से पराजित हो गए और दूसरे स्थान पर रहे। प्रीति मलिक (55 किग्रा), गौरव सैनी (64 किग्रा) और रणदीप (70 किग्रा से अधिक) अपना फाइनल मुकाबला हार गये जिससे उन्होंने अपना अभियान रजत पदक से समाप्त किया। इससे पहले नक्ष बेनिवाल ने 67 किग्रा में कांस्य पदक जीता था।