{"_id":"5e4c22048ebc3ef2d70c41a9","slug":"india-will-get-gold-medals-in-boxing-and-wrestling-in-tokyo-olympics-feels-amit-panghal","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"टोक्यो ओलंपिक में भारत को मुक्केबाजी और कुश्ती में स्वर्ण पदक मिल सकते हैं\"","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
"टोक्यो ओलंपिक में भारत को मुक्केबाजी और कुश्ती में स्वर्ण पदक मिल सकते हैं"
Tue, 18 Feb 2020 11:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमित पंघाल
- फोटो : social media
दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) को उम्मीद है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को मुक्केबाजी और कुश्ती में स्वर्ण पदक मिल सकते हैं। पंघाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘इस बार ओलंपिक में देश को मुक्केबाजी और कुश्ती में दो से अधिक पीले तमगे मिल सकते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’
विज्ञापन
पंघाल को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मुक्केबाजी कार्यबल ने हाल में नंबर एक रैंकिंग दी थी। उन्होंने कहा कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने से मेरा मनोबल बढ़ा है। इससे मैं ओलंपिक क्वालिफायर में बढ़े आत्मविश्वास के साथ रिंग पर उतरूंगा।
विज्ञापन