फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India vs New Zealand Live Score FIH Womens World Cup 2022 IND vs NZ Live Streaming points table follow updates

IND vs NZ Hockey: भारत को न्यूजीलैंड ने आखिरी लीग मैच में 4-3 से हराया, क्वार्टरफाइनल के लिए खेलना होगा क्रॉसओवर मैच

Fri, 08 Jul 2022 01:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 01:17 AM IST
सार

क्वार्टरफाइनल में सीधे प्रवेश के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलेगी। क्रॉसओवर के मैच स्पेन में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
India vs New Zealand Live Score FIH Womens World Cup 2022 IND vs NZ Live Streaming points table follow updates
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : FIH/Twitter

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार गई। गुरुवार (सात जुलाई) को नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4-3 से मैच को अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम इंडिया ग्रुप-बी में एक भी मैच नहीं जीत पाई। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड और चीन के खिलाफ मैच को ड्रॉ ही हासिल कर पाई थी। दोनों मुकाबलों में स्कोर 1-1 था।
विज्ञापन


क्वार्टरफाइनल में सीधे प्रवेश के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलेगी। क्रॉसओवर के मैच स्पेन में खेले जाएंगे। क्रॉसओवर में भारत का मुकाबला मेजबान स्पेन या दक्षिण कोरिया से होगा।
विज्ञापन


आखिरी मिनट में भारत ने गंवाया पेनल्टी कॉर्नर
भारत के लिए मैच समाप्त होने से ठीक पहले 59वें मिनट में गुरजीत कौल ने शानदार गोल किया, लेकिन यह टीम को क्वार्टरफाइनल में सीधे पहुंचाने के लिए काफी नहीं था। न्यूजीलैंड के डिफेंस ने आखिरी मिनटों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत को जीतने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए मैच का पहला गोल वंदना कटारिया ने किया। उन्होंने चौथे मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। न्यूजीलैंड ने 12वें, 29वें और 32वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-1 कर दिया। 44वें मिनट में लालरेम्सियानी ने भारत के लिए दूसरा  गोल किया। इससे स्कोर 3-2 हो गया। न्यूजीलैंड के लिए मैरी ने 54वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया। गुरजीत ने 59वें टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल किया।

क्या हैं क्रॉसओवर मैच के नियम?
टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार 16 टीम को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा।

क्रॉसओवर में पूल ए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।


इसी तरह पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं पूल बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। इन चारों मुकाबले के विजेता क्वार्टर फाइनल में में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed