फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India vs England Womens hockey world cup Live score Indian Women Hockey team Follow updates

IND vs ENG Hockey: महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच इंग्लैंड से ड्रॉ, वंदना कटारिया ने किया टीम का इकलौता गोल

Sun, 03 Jul 2022 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Jul 2022 09:43 PM IST
सार

भारत का अगला मुकाबला चीन से पांच जुलाई को होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम उसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। अंक तालिका की बात करें तो पूल-बी में न्यूजीलैंड पहले, चीन दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। सभी टीमों के एक-एक अंक हैं।

विज्ञापन
India vs England Womens hockey world cup Live score Indian Women Hockey team Follow updates
गोल करने के बाद वंदना कटारिया (16 नंबर की जर्सी में) - फोटो : FIH/Twitter

विस्तार

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (तीन जुलाई) को नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में की। पूल बी का यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के लिए इसाबेल पीटर ने गोल किया। वहीं, वंदना कटारिया ने भारत के लिए इकलौता गोल दागा। भारत के पास इंग्लैंड से टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला लेने का मौका था, लेकिन अपनी ही गलतियों से उसने इसे गंवा दिया। दोनों टीमों को मैच से एक-एक अंक मिले।
विज्ञापन


भारत का अगला मुकाबला चीन से पांच जुलाई को होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम उसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। अंक तालिका की बात करें तो पूल-बी में न्यूजीलैंड पहले, चीन दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। सभी टीमों के एक-एक अंक हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में इंग्लैंड ने भारत को हराया था
पिछले साल ओलंपिक में कांस्य मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-3 से हराकर ऐतिहासिक पदक जीतने से वंचित कर दिया था। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। वह एफआईएच प्रो लीग में पहली बार खेलते हुए तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा क्वार्टर: आखिरी तीन मिनट में भारत दो बार गोल करने से चूका
57वें मिनट में भारत की शर्मिला देवी गेंद को गोलपोस्ट में डालने से चूक गईं। यह उनके लिए सबसे आसान मौका था। इंग्लैंड की गोलकीपर गोलपोस्ट से काफी आगे जा चुकी थीं। गोलपोस्ट के नजदीक इंग्लैंड की कोई अन्य खिलाड़ी भी नहीं थी। शर्मिला के पास गेंद को गोलपोस्ट में डालने का मौका था, लेकिन वह चूक गईं। इसके बाद 58वें मिनट भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को बर्बाद कर दिया।

तीसरा क्वार्टर: भारत ने मौका गंवाया
भारत ने इस क्वार्टर में दो बार गोल करने के मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 41वें मिनट में दाई ओर से नवजोत ने शानदार क्रॉस गोलपोस्ट की ओर दिया, लेकिन कोई भी खिलाड़ी उसे गोलपोस्ट में डालने के लिए वहां नहीं खड़ी थी। इसके बाद 44वें मिनट में नेहा ने जोरदार रिवर्स हिट लगाया, लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर ने उसे गोलपोस्ट में जाने से रोक दिया। इन दो मौकों पर अगर गोल आ गए होते तो टीम इंडिया 3-1 से आगे हो जाती।

दूसरा क्वार्टर: भारत ने किया पहला गोल
भारत के लिए पहला गोल वंदना कटारिया ने किया। भारत को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इंग्लैंड की गोलकीपर मजबूती से सामने खड़ी थीं, लेकिन वंदना कटारिया के शॉट को नहीं रोक पाईं। वंदना ने टीम इंडिया को मैच में बराबरी पर ला दिया।


पहला क्वार्टर: इंग्लैंड ने ली बढ़त
भारत को मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर गोल नहीं हो सका। शुरुआती पांच मिनट तक टीम इंडिया शानदार खेली। उसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की। उसने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल किया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए पहला गोल इसाबेल पीटर ने किया। इसका बाद पहले क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हो सका। पहले क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इंडिया उसका फायदा नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed