फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India top medal tally in Track Asia Cup cycling 

ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग में भारत शीर्ष पर

Thu, 12 Sep 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
India top medal tally in Track Asia Cup cycling 
एशिया ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

रोनाल्डो लेतोनजाम के प्रतियोगिता के चौथे स्वर्ण पदक से भारत ने बुधवार को ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन पदक जीते और ओवरआल चैंपियन बना। यहां इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर में हुई इस प्रतियोगिता में भारत 10 स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा। मेजबान टीम ने अंतिम दिन दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

विज्ञापन


उज्बेकिस्तान ने चार स्वर्ण और तीन रजत पदक के साथ दूसरा जबकि मलेशिया ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रोनाल्डो ने एक बार फिर जूनियर पुरुष केरिन स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन


यह रोनाल्डो का प्रतियोगिता का चौथा स्वर्ण है। जूनियर विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रहे रोनाल्डो ने इससे पहले स्प्रिंट, एक किमी टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। केरिन स्पर्धा में रोनाल्डो ने कजाखस्तान के आर्लनबेक और एलेक्सांद्र सफारोव को पछाड़ा जिन्होंने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो ने चौथा स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और प्रत्येक स्पर्धा में मेरे समय में सुधार हुआ, यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।' दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एसो एल्बेन ने भी पुरुष एलीट कीरेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और 2020 ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। 

महिला एलीट कीरेन स्पर्धा में देबोराह हारोल्ड और मयूरी ल्यूटे ने निराश किया और ये दोनों शीर्ष छह में जगह बनाने में नाकाम रही। इस स्पर्धा का स्वर्ण मलेशिया की फतेहा ने जीता। भारतीय साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed