फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India to send largest ever contingent to Rio Olympics

इस बार ओलंपिक में अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत

Wed, 11 May 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
India to send largest ever contingent to Rio Olympics
सानिया मिर्जा भी ओलंपिक टिकट कटा चुकी हैं

भारत इस बार ओलंपिक गेम्स में अब तक अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। ओलंपिक गेम्स रियो में 5 अगस्त से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को इस बाबत लोकसभा में सूचना देते हुए कहा कि भारत इस बार रियो ओलंपिक में 90 एथलीटों का दल भेज रहा है और जो अब तक सबसे बड़ा दल होगा।

बकौल रिजिजू, ‘तकरीबन 90 एथलीटों ने रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत इस साल अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। 58 खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि पुरुष और महिला समेत 32 हॉकी खिलाड़ी हैं। दोनों पुरुष और महिला टीमें ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।’
विज्ञापन


रिजिजू ने यह बात खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की गैरहाजिरी में एक सवाल का जवाब दिया। साथ ही उन्होंने यह भी का कि क्वालीफाई हो चुके खिलाड़ियों और स्पोर्टिंग उदीयमान खिलाड़ियों को देश और विदेशों में प्रशिक्षण के लिए विशेष सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक क्वालीफायर पहलवान ट्रायल के पक्ष में नहीं
रियो ओलंपिक के लिए टीम का चयन भारतीय कुश्ती संघ के लिए मुसीबत बन गया है। बीजिंग और लंदन ओलंपिक में पदक जीत चुके पहलवान सुशील कुमार जहां 74 किलो भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके नरसिंह यादव के साथ ट्रायल की मांग कर रहे हैं।


वहीं रियो का टिकट हासिल कर चुके ज्यादातर पहलवान सभी भार वर्गों में ट्रायल कराने के पक्ष में नहीं हैं। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी छह पहलवान बुधवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से मिलने जा रहे हैं। ये पहलवान ट्रायल के बारे में अपनी राय कुश्ती संघ अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed