{"_id":"5f4e42228ebc3e531c288035","slug":"india-to-host-cycling-summit-for-the-first-time-to-be-held-in-three-cities-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार साइकिलिंग समिट की मेजबानी करेगा भारत, 2021 में तीन शहरों में होगा आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहली बार साइकिलिंग समिट की मेजबानी करेगा भारत, 2021 में तीन शहरों में होगा आयोजन
Tue, 01 Sep 2020 06:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
साइकिलिंग समिट (सांकेतिक तस्वीर)
भारतीय साइकिलिंग के लिए महासंघ (सीएफआई) पहली साइकिलिंग समिट की मेजबानी करने जा रहा है। इस संबंध में सीएफआई ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में 2021 में पहली ‘साइकिलिंग समिट’ की मेजबानी करेगा। सीएफआई ने इस समिट के आयोजन के लिए कोंटार्कटिका नामक कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
साइकिलिंग समिट की शुरुआत में शहर के बीच से साइकिल राइड की शुरुआत होगी जो आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। समिट के दौरान कार्यशाला, मास्टरक्लासेस और जाने माने खिलाड़ियों के साथ बातचीत का आयोजन होगा।
विज्ञापन