फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India to break its all time Medals Record in Tokyo Paralympics 2020 as more than 12 Players have to participate in 8 Events around 3 days news and updates

आंकड़े: भारत ने तोड़े पैरालंपिक में मेडल्स के पिछले सारे रिकॉर्ड्स, एक साल में ही आ गए 53 साल से ज्यादा पदक

Sat, 04 Sep 2021 10:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 Sep 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
आज (चार सितंबर) से लेकर पांच सितंबर तक भारत के एथलेटिक्स से लेकर शूटिंग और बैडमिंटन तक के 8 इवेंट, 12 से ज्यादा खिलाड़ी अभी मेडल्स की दौड़ में, इनमें कई पदक विजेताओं को फिर मौका।
loader
India to break its all time Medals Record in Tokyo Paralympics 2020 as more than 12 Players have to participate in 8 Events around 3 days news and updates
पैरालंपिक में 2016 तक आए कुल मेडल्स का रिकॉर्ड भारत 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में ही तोड़ सकता है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस साल जापान के टोक्यो में हुए ओलंपिक गेम्स के बाद पैरालंपिक गेम्स में भी भारत का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया अब तक कुल 14 मेडल्स जीत चुकी है। यानी पिछले सभी पैरालंपिक गेम्स का रिकॉर्ड काफी अंतर से पीछे छूट चुका है। इसी के साथ भारतीय टीम ने अब पैरालंपिक की सर्वकालिक पदक जीतने (पैरालंपिक ऑल टाइम) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दरअसल, भारत ने 1968 में पैरालंपिक में हिस्सा लेना शुरू किया था। तब से लेकर 2016 तक भारत के कुल 95 एथलीट्स 12 मेडल्स ही हासिल करने में सफल हो पाए। हालांकि, 2020 के टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 54 खिलाड़ियों का दल अब तक 14 पदक अपने नाम कर चुका है।





5 सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक में अभी एक दिन बाकी है। इस दौरान भारत को कम से कम आठ इवेंट्स में मौका मिलेगा। इनमें कुल 12 खिलाड़ियों का हिस्सा लेना बाकी है, जो पदक के बड़े दावेदार हैं। इन इवेंट्स में एथलेटिक्स से लेकर बैडमिंटन और शूटिंग और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि अब तक क्या रही है भारतीय टीम की कहानी?

तीसरे दिन खुला भारत का खाता

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने गेम्स के तीसरे दिन रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था, वहीं निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.06 मीटर की उछाल भरते हुए एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की और एक और रजत पद भारत के नाम किया।

सुनहरा सोमवार

इसके बाद आया भारत के लिए पैरालंपिक का सबसे बेहतर छठा दिन, जब सुबह ही अवनि लेखरा ने 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड जीता और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इसी दिन भाला फेंक में देवेंद्र झझारिया ने रजत पदक जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पर कब्जा जमाया। पुरुषों के डिस्कस थ्रो इवेंट में योगेश कठुरिया ने चांदी जीत ली। दिन का दूसरा स्वर्ण पदक आया भाला फेंक से, जिसमें सुमित अंतिल ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर भारत की पदक तालिका को और ऊपर पहुंचा दिया। यानी सोमवार को पांच मेडल्स जीतने के बाद भारत की पदक तालिका में कुल सात मेडल्स पहुंच गए।

'मंगल' मंगलवार

इसके बाद मंगलवार का दिन भी भारत के लिए जबरदस्त रहा। पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में सिंहराज अढाना ने कांस्य पदक जीता, जबकि पुरुषों की ऊंची कूद में मरियप्पन थंगावेलु ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह पैरालंपिक में उनका कुल दूसरा रजत पदक रहा। इसी इवेंट में थंगावेलु के साथ शरद कुमार भी शामिल रहे, जिन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ मंगलवार तक भारत के खाते में कुल 10 पदक आ चुके हैं। अब जानते हैं कि आगे क्या हैं टीम इंडिया के मेडल्स जीतने की संभावनाएं?

1. पहले से मेडल्स जीत चुके खिलाड़ी

भारतीय पैरालंपिक टीम के लिए आगे की राह कई बातों पर निर्भर है। इनमें पहला समीकरण है भारत के चैंपियन खिलाड़ी। आगे के शूटिंग इवेंट्स में भारत के लिए पहले ही पदक जीत चुके अवनि लेखरा और सिंहराज जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। अवनि को तो इस दौरान पिस्टल के साथ राइफल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट्स मिलाकर तीन इवेंट्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में फिर से पदक जीतने की उनकी दावेदारी काफी ज्यादा है।

2. खेलों में विश्व चैंपियन, टॉप रैंक खिलाड़ी

इसके बाद नाम आता है, उन खिलाड़ियों का जिनके पास पहले से काफी ज्यादा अनुभव है। यानी वो पैरालंपिक चैंपियंस, जो या तो अपने खेल से जुड़े टूर्नामेंट्स जीत चुके हैं या विश्व रैंकिंग में टॉप खिलाड़ी हैं।

  • इनमें एक नाम है बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत का, जिनके खाते में अलग-अलग प्रतियोगिताओं से 23 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हैं। उन्होंने बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन में लेकर वर्ल्ड और एशियन गेम्स में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। वे भारत के लिए उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जो बैडमिंटन में पहले स्थान तक जा चुके हैं।
  • पदक जीतने के ऐसे ही दावेदारों में एक नाम पारुल परमार का भी है, जिन्होंने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार गोल्ड मेडल जीता है और इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा 22 साल के कृष्णा नागर भी पैरालंपिक में पदक जीतने के बड़े दावेदार हैं। इस छोटी उम्र में ही वे मेन्स सिंगल्स कैटेगरी में विश्व की दूसरी रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। वे राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल्स जीत चुके हैं।
  • पैरालंपिक में तीरंदाजी के इवेंट में भारत की ओर से हरविंदर सिंह से मेडल की पूरे देश को आस है। बीजिंग में 2017 में पैरा आर्चरी से डेब्यू करने वाले हरविंदर ने 2018 में ही एशियन पैरा गेम्स के रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया था। एशियन चैंपियनशिप में उन्हें टीम इवेंट में कांस्य पदक मिला।
  • शूटिंग में भारत की एक और उम्मीद मनीष नरवाल भी हैं, जिन्होंने 2017 में हुए विश्व पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में दो मेडल्स अपने नाम किए और इसके बाद बैंकॉक और दुबई में हुई विश्व कप में रजत पदक जीता। 2019 में क्रोएशिया में हुए विश्व शूटिंग पैरा कप में उन्होंने टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा।
  • पैरालंपिक में भारत को पदक की उम्मीद तैराकी से भी है, जिसमें सुयश जाधव भारत का नेतृत्व करेंगे। उन्हें 200 मीटर एकल स्पर्धा में भाग लेना है। जहां वे रियो पैरालंपिक के अनुभव का इस्तेमाल इस बार करेंगे। सुयश 2018 के एशियाई पैरा खेलों में 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज जीत चुके हैं, जबकि जर्मनी और पोलैंड में हुई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण से लेकर रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।

 

तीन से पांच सितंबर तक भारत का शेड्यूल

तारीख इवेंट खिलाड़ी
4 सितंबर शूटिंग, मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल सिंहराज, मनीष नरवाल, आकाश
5 सितंबर शूटिंग, मिक्स्ड 50 मीटर राइफल सिद्धार्थ बाबू, दीपक, अवनि लेखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed