फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India to bid for World Table Tennis Championship 2024

भारत 2024 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप की दावेदारी पेश करेगा

Mon, 29 Apr 2019 07:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
India to bid for World Table Tennis Championship 2024
table tennis

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने प्रत्येक दो वर्ष में होने वाली विश्व टीम चैंपियनशिप के 2024 टूर्नामेंट की मेजबानी की दावेदारी पेश करने का फैसला किया है। रविवार को संपन्न विश्व चैंपियनशिप के लिए हंगरी गए टीटीएफआई के सचिव एमपी सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि भारत बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करे। भारत ने पिछली बार 1987 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी।

विज्ञापन


एमपी सिंह ने पीटीआई से कहा, 'हम 2024 टूर्नामेंट के लिए मेजबानी पेश करेंगे जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी।' टीम विश्व चैंपियनशिप का आयोजन सम वर्षों में जबकि व्यक्तिगत विश्व चैंपियनशिप का आयोजन विषम वर्षों में किया जाता है। आईटीटीएफ की पिछली बड़ी प्रतियोगिता में भारत में 2012 में हुई थी जब हैदराबाद ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी की थी।
विज्ञापन


एमपी सिंह ने साथ ही पुष्टि की कि टीटीएफआई ने अर्जुन पुरस्कार के लिए हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी और मधुरिका पटकर के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय को की है। देसाई के नाम की सिफारिश पिछले साल भी की गई थी लेकिन राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद चयन पैनल ने मनिका बत्रा और जी साथियान को चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed