{"_id":"611cb0fe5c48be5dbd646619","slug":"india-table-tennis-star-manika-batra-archana-kamath-and-sreeja-akula-recorded-tough-victories-to-enter-the-round-of-16-at-the-wtt-contender-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीटी कंटेंडर: मनिका-अर्चना का शानदार प्रदर्शन, विश्व टेबल टेनिस कंटेडर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डब्ल्यूटीटी कंटेंडर: मनिका-अर्चना का शानदार प्रदर्शन, विश्व टेबल टेनिस कंटेडर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
Wed, 18 Aug 2021 12:34 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:34 PM IST
सार
भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और अर्चना कामथ विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उनके अलावा श्रीजा अकुला ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा के अलावा अर्चना कामथ और श्रीजा अकुला ने अपने अपने मैच जीतकर विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सभी भारतीयों ने पांचवें और निर्णायक गेम में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विश्व में 60वें नंबर की बत्रा ने जर्मनी की 115वीं रैंकिंग की सैबाइन विंटर को 7-11, 11-7, 11-6, 13-15, 11-5 से हराया जबकि विश्व में 134वें नंबर की कामथ ने रूस की विश्व में 58वें नंबर की याना नोसकोवा को 11-8, 11-9, 6-11, 5-11, 11-9 से हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में 150वें नंबर की श्रीजा अकुला ने स्वीडन की 78वें नंबर की लिंडा बर्गस्ट्रोम को 11-8, 6-11, 14-12, 2-11, 11-7 से पराजित किया। भारत की रीथ टेनिसन हालांकि हंगरी की सजांद्रा परगेल से हार गईं।
विज्ञापन