फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India shines in South Asian Youth Table Tennis Championship, wins 13 gold medals

Table Tennis: दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए

Mon, 28 Apr 2025 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

टीम स्पर्धाओं में पृथा वर्तिकार, अनन्या चंदे, हार्डी पटेल और दीया ब्रम्हचारी ने नेपाल को 3-1 से हराकर अंडर-19 लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता। प्रतीति पॉल, आरुषि नंदी, अद्विका अरवल और तन्मयी साहा ने अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में श्रीलंका को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
India shines in South Asian Youth Table Tennis Championship, wins 13 gold medals
टेबल टेनिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। इस साल की युवा एशियाई चैंपियनशिप इस की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न श्रेणियों में भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने अंडर-19 लड़कियों, अंडर-15 लड़कों और अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर-19 और अंडर-15 युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं सहित सभी छह स्वर्ण भी पदक जीते। इसके अलावा भारत ने अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के एकल मुकाबलों में चार स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


टीम स्पर्धाओं में पृथा वर्तिकार, अनन्या चंदे, हार्डी पटेल और दीया ब्रम्हचारी ने नेपाल को 3-1 से हराकर अंडर-19 लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता। प्रतीति पॉल, आरुषि नंदी, अद्विका अरवल और तन्मयी साहा ने अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में श्रीलंका को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में कुशाल चोपड़ा ने साथी भारतीय आर बालामुरुगन को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जिससे भारतीयों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए। अंडर-19 लड़कियों के एकल में भी शीर्ष दो स्थान भारतीयों के नाम रहे जब अनन्या चंदे ने पृथा वर्तिकार को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed