{"_id":"5f26f4ab8ebc3e63c62b7d18","slug":"india-s-top-golfer-ssp-chawrasia-corona-positive-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के शीर्ष गोल्फर चौरसिया कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटीन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत के शीर्ष गोल्फर चौरसिया कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटीन
Sun, 02 Aug 2020 10:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी चौरसिया
- फोटो : social media
भारत के शीर्ष गोल्फर एसएसपी चौरसिया रविवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथकवास रहने को कहा गया है। कोरोना की वजह से अब उनके यूरोपियन टूर में शामिल होने के प्लान को भी धक्का लगा है।
विज्ञापन
2016 और 2017 में इंडियन ओपन जीतने के साथ ही यूरोपीय टूर पर चार बार के विजेता, चौरसिया ने रॉयल कलकत्ता गोल्फ कोर्स में प्रशिक्षण शुरू किया था और इस सप्ताह इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
42 वर्षीय ने चौरसिया ने कहा, 'मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन आव्रजन के लिए मैंने अपनी जांच करवाई और शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मैं तब से घर में ही पृथक वास में हूं।'
विज्ञापन
चौरसिया ने ट्रेनिंग फिर से शुरू होने की बात पर कहा, 'मैं मल्टी विटामिन ले रहा हूं और पूरी तरह से ठीक हो रहा हूं, लेकिन अब मुझे इंतजार करना होगा और देखना होगा। यह निर्भर करता है कि पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगता है।'