फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india's middle runner monica chaudhary stuck in dope test

भारतीय एथलीट मोनिका चौधरी डोप टेस्ट में फंसी, लांस आर्मस्ट्रांग फेम ईपीओ का देश में पहला बड़ा मामला

Fri, 28 Sep 2018 07:31 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
india's middle runner monica chaudhary stuck in dope test
डोपिंग टेस्ट

जकार्ता एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई किए जाने के बावजूद टीम से निकाले जाने पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को अदालत में घसीटने वाली मध्यम-लंबी दूरी की दौड़ाक मोनिका चौधरी डोप में फंस गई हैं। उनके सैंपल में नामी रायडर लांस आर्मस्ट्रांग फेम एरिथ्रो पोएटिन (आरएच ईपीओ) पाया गया है।

विज्ञापन


देश में किसी अंतरराष्ट्रीय एथलीट का आरएच ईपीओ के लिए फंसने का यह पहला मामला है। भुवनेश्वर में चल रही नेशनल ओपन एथलेटिक्स में खेलने से रोक दी गईं। मोनिका अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दी गई हैं। हालांकि मोनिका का दावा है कि उन्हें अब तक डोप रिपोर्ट नहीं मिली है। बिब नंबर जारी किए जाने के बावजूद वह बल तोड़ की वजह से भुवनेश्वर में नहीं खेलीं।
विज्ञापन


28 जून को गुवाहाटी इंटर स्टेट में मोनिका ने 1500 मीटर में चार मिनट 12.44 सेकेंड का समय निकालकर जकार्ता एशियाड के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन कैंप में नहीं होने के कारण फेडरेशन ने उन्हें 15 अगस्त को भूटान में दोबारा ट्रायल देने को कहा। जहां वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उन्हें टीम से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोनिका दिल्ली हाईकोर्ट चली गईं जहां उनका फिर से ट्रायल लेने को कहा गया। नेहरू स्टेडियम में 22 अगस्त को हुए ट्रायल में मोनिका अकेले दौड़ीं और उन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया। यहीं उनका नाडा ने सैंपल लिया। जिसमें ईपीओ पाया गया है। मोनिका का कहना है कि ईपीओ शरीर में भी बनता है और वह भूटान से लौटी थीं।

हाईएल्टीट्यूड से आने पर शरीर में ईपीओ बढ़ा होता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में बनने वाले ईपीओ को टेस्टिंग मशीन पकड़ती ही नहीं है। इंजेक्शन के रूप में बाहर से ही लिए जाने पर यह टेस्ट में आता है।


शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए ईपीओ लिया जाता है। जैसा आर्मस्ट्रांग साइकिल रेसों के दौरान किया करते थे। हालांकि बीते वर्ष देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस खेलों में भी दो एथलीट ईपीओ के लिए डोप में फंसे थे, लेकिन वे अंतरराष्ट्रीय एथलीट नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed