{"_id":"5d33ee038ebc3e6cf13a2701","slug":"india-mixed-relay-silver-at-asian-games-2018-set-to-be-upgraded-to-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरीन एथलीट डोप टेस्ट में फेल, एशियाई मिश्रित रिले में भारत को मिली चांदी अब होगी सोना में तब्दील","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बहरीन एथलीट डोप टेस्ट में फेल, एशियाई मिश्रित रिले में भारत को मिली चांदी अब होगी सोना में तब्दील
Sun, 21 Jul 2019 11:43 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अनस, हिमा दास, अरोकिया राजीव और एमआर पूवम्मा
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में भारत 4x400 मिश्रित रिले रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के कतार में है। बहरीन की केमी एडोकोया को डोप टेस्ट में फेल रहने के बाद एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट द्वारा चार उनपर साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद अनस, हिमा दास, अरोकिया राजीव और एमआर पूवम्मा की मिश्रित टीम ने पिछले साल जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। एडोकोया जो गोल्ड जीतने वाली टीम की हिस्सा थीं। उनपर लेगे प्रतिबंध के बाद भारत के सिल्वर मेडल को सोने में अपग्रेड किया जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
एआईयू ने कहा कि 24 अगस्त 2018 से 26 नवंबर 2018 के बीच एडोकोया के सारे परिणाम अयोग्य घोषित होंगे। दौड़ के बाद, भारत ने आधिकारिक तौर पर बहरीन के खिलाफ बाधा के लिए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था। एडेकोया ने एशियाई खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण भी जीता है। जिसमें भारत के अनु राघवन चौथे स्थान पर रही। राघवन कांस्य पदक की दावेदारी में आ गई हैं।
विज्ञापन