फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India may host Commonwealth Shooting Championships in 2022

कॉमनवेल्थ शूटिंग की मेजबानी कर सकता है भारत, ISSF और NRAI ने सीजीएफ को दिया प्रस्ताव

Wed, 25 Dec 2019 08:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Dec 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
India may host Commonwealth Shooting Championships in 2022
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से शूटिंग को बाहर करने के बाद इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) और एनआरएआई ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) को भारत में कॉमनवेल्थ शूटिंग इवेंट आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। इसकी सूचना खुद सीजीएफ अध्यक्ष लुइस डेम मार्टिन ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरेंदर बत्रा को दी है। साथ ही इस संबंध में आईओए से अगले माह की शुरुआत में प्रस्ताव मांगा है, जिसे सीजीएफ की कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन


बत्रा की ओर से खेलों के बहिष्कार की धमकी के बाद सीजीएफ, आईएसएसएफ और एनआरएआई के बीच पांच दिसंबर को बैठक हुई जिसमें इस प्रस्ताव पर आम सहमति बनी है। एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने बत्रा को लिखे पत्र में साफ किया है कि कोशिश यह रहेगी 2022 में होने वाले इन खेलों से ठीक पहले इस इवेंट का आयोजन भारत में कराया जाए। साथ ही इस इवेंट के पदकों को कॉमनवेल्थ खेलों की पदक तालिका में शामिल कराया जाए। उन्होंने आईओए से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस पर सरकार की अनुमति लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक सीजीएफ को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed