फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india left tokyo olympics qualifier hosting due to general election   

भारत ने छोड़ी टोकियो ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी         

Thu, 29 Nov 2018 03:10 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
india left tokyo olympics qualifier hosting due to general election   
Weightlifting

ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी के लिए देशों में होड़ लगी रहती है, लेकिन इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने हाथ में आई टोकियो ओलंपिक क्वालिफायर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी आम चुनाव के चलते छोड़ दी है। 

विज्ञापन


यह चैंपियनशिप अगले वर्ष मार्च और अप्रैल माह में होनी थी। ए ग्रुप के इस ओलंपिक क्वालिफायर में एशिया के नामी विश्वस्तरीय लिफ्टरों को खेलना था, लेकिन फेडरेशन ने एशियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को तर्क दिया कि अप्रैल में देश में आम चुनाव संभव हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में इस चैंपियनशिप का आयोजन संभव नहीं होगा। आईडब्लूएलएफ की ओर से मेजबानी से हाथ खीचते ही चीन ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। चीन ने अपने यहां यह चैंपियनशिप कराने को कहा जिसे तुरंत मान लिया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

        
देश के वेटलिफ्टंग के इतिहास में आज तक कोई भी एशियाई चैंपियनिप आयोजित नहीं कराई गई है। ऊपर से इस चैंपियनशिप को ओलंपिक क्वालिफायर का दर्जा दिया गया था। वह भी ए ग्रुप की। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने दो चैंपियनशिप को ए ग्रुप क्वालिफायर का दर्जा दिया है जिसमें यह चैंपियनशिप भी शामिल थी।         
   
चैंपियनशिपकी मेजबानी छिनना देश के लिफ्टरों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खासतौर पर मीराबाई चानू, आरवी राहुल और जेरमी लालरिनुनगा जैसे लिफ्टरों केलिए अपने देशवासियों के बीच ओलंपिक क्वालिफाई करने के लिए जोरआजमाइश का बड़ा मौका था।
              
आईडब्लूएलएफ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री असम गण परिषद के नेता बीपी बैश्या का कहना है कि एशियाई फेडरेशन ने यह चैंपियनशिप अप्रैल में कराने को कहा। अप्रैल में आम चुनाव हैं। ऐसे में चैंपियनशिप को देश में तवज्जो नहीं मिल पाती और न ही मीडिया कवरेज मिलती। 


उन्होंने जुलाई या अगस्त में यह चैंपियनशिप कराने को कहा जिसे स्वीकार नहीं किया गया। ऐसे में उन्होंने मेजबानी छोडने का प्रस्ताव रख दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। बैश्या एशियाई वेटलिफ्टिंग के भी उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed