फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India Elite Cyclists race to be held on 7 october on the Delhi roads for SAKSHAM PEDAL DELHI 2018

साइकिलिस्ट तैयार हैं न आप! 7 अक्टूबर को होगी भारत की सबसे बड़ी रेस

Fri, 05 Oct 2018 07:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
India Elite Cyclists race to be held on 7 october on the Delhi roads for SAKSHAM PEDAL DELHI 2018
SAKSHAM PEDAL DELHI 2018

भारत की सबसे बड़ी साइक्लोथॉन सक्षम पैडल के दूसरे संस्करण का आयोजन रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से किया जाएगा। सक्षम पैडल दिल्ली 2018 का आयोजन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) और डू आईटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन को विभिन्न तेल एवं गैस कंपनियों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन


पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक आलोक त्रिपाठी और भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव ओमकार सिंह ने शु्क्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बार प्रतियोगियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी। डू आईटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक राधा कपूर खन्ना ने बताया कि दूसरे संस्करण में 5000 से ज्यादा प्रतियोगियों के हिस्सा लेने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

इस दौरान रेस की श्रेणियों की भी जानकारी दी गई। पुरूषों के एलीट इवेंट में 50 किमी और महिलाओं में 40 किमी रेस सुबह 6 बजे से शुरू होगी। फिर सुबह 7 बजे से एमेच्योर चैंपियनशिप में पुरूषों और महिलाओं की 40 किमी रेस होगी। इसके साथ माउंटेन बाइक्स/हाईब्रिड, रोड रेस, 10 किमी. की ओपन राइड और 6.5 किमी. की ग्रीन राइड रेस होगी। ओपन राइड और ग्रीन राइड का समय क्रमशः 8:30 और 9 बजे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस कार्यक्रम में पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक आलोक त्रिपाठी, भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव ओमकार सिंह और डू आईटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के फाउंडर और कार्यकारी निदेशक राधा कपूर खन्ना के अलावा दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमीश्नर आलोक कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed