{"_id":"5b36f6444f1c1b6a4d8b93b7","slug":"india-beat-south-korea-in-semifinal-of-kabbadi-masters-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मास्टर्स 2018: दक्षिण कोरिया को हरा फाइनल में भारतीय टीम, ईरान से होगी खिताब के लिए जंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी मास्टर्स 2018: दक्षिण कोरिया को हरा फाइनल में भारतीय टीम, ईरान से होगी खिताब के लिए जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Masters 2018
दुबई में आयोजित कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिप में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कबड्डी टीम ने दक्षिण कोरिया को 36-20 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दक्षिण कोरिया के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के हीरो कप्तान अजय ठाकुर और डिफेंडर गिरीश एर्नाक रहे।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही कोरियाई टीम पर बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय कबड्डी टीम ने 17-10 की बढ़त बनाई और यह बढ़त दूसरे हाफ तक भी बरकरार रखी। भारतीय टीम की जीत के नायक कप्तान अजय ठाकुर रहे, उन्होंने इस रोमांचक मुकाबले में सुपर 10 हासिल किया।
विज्ञापन
कप्तान अजय का साथ रेडिंग विभाग में रिशांक देवाडिगा ने दिया और भारत को फाइनल में पहुंचाया। रेडिंग विभाग में अजय ठाकुर और रिशांक देवाडिगा का जलवा देखने को मिला, तो डिफेंस में गिरीश एर्नाक और मोहित छिल्लर का दमदार खेल का प्रदर्शन किया। गिरीश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हाई 5 हासिल किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल आसानी से जीतने वाली भारतीय टीम का सामना अब फाइनल में ईरान के साथ होगा। ईरान ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पटकनी देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। दोनों टीमों के बीच फाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।