{"_id":"5ba601a1867a557ff747e8ee","slug":"india-beat-pakistan-to-enter-asian-snooker-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को हराकर भारत एशियाई स्नूकर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पाकिस्तान को हराकर भारत एशियाई स्नूकर फाइनल में पहुंचा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
मलकीत सिंह के दबाव में शानदार खेल के दम पर भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान (दो) को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
पाकिस्तान की दो टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान (एक) की टीम से होगा।
सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में पाकिस्तान (दो) के मोहम्मद माजिद ने अनुभवी भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी को हराकर दिया। दूसरे एकल मुकाबले में मलकीत सिंह ने मोहम्मद बिलाल को हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
युगल मुकाबले में पाकिस्तान की जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों पर भारी पड़ी और उन्होंने अपनी बढ़त को 2-1 कर लिया।
उलट एकल में पंकज ने अनुभव का फायदा उठाते हुए बिलाल के खिलाफ 58 का ब्रेक बनाकर जीत दर्ज की। इस जीत से स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।
अंतिम मुकाबले में माजिद ने मलकीत पर 43-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन मलकीत ने शानदार वापसी कर और अपनी बढ़त को 51-43 कर लिया।