फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India assured of 12 medals at Asian Boxing Championships

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के 15 पदक पक्के, पंघाल-विकास और वरिंदर सेमीफाइनल में पहुंचे

Wed, 26 May 2021 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 11:02 PM IST
सार

  • अमित पंघाल (52 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचे
  • क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के मुक्केबाज खारखू एनखमांडाखी को हराया
  • इस टूर्नामेंट में भारत के 15 पदक पक्के हो गए

विज्ञापन
India assured of 12 medals at Asian Boxing Championships
अमित पंघाल, विकास कृष्ण - फोटो : social media

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के 15 पदक पक्के हो गए हैं। बुधवार को गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा) और डेब्यू कर रहे मुक्केबाज वरिंदर सिंह (60 किग्रा) ने इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पंघाल ने क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के मुक्केबाज खारखू एनखमांडाखी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर इस टूर्नामेंट में दूसरी बार अपना पदक पक्का किया। वहीं, विकास कृष्ण ने ईरान के मोसलेम मघसौदी को 4-1 से हराकर कम से कम कांस्य पदक पक्का किया। उधर, वरिंदर सिंह ने फिलीपींस के जेरे सैमुअल डेले क्रुज को 5-0 से करारी शिकस्त दी। बता दें कि पदकों की संख्या की तुलना में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2019 में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते थे। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भारत की तीन महिलाओं सहित चार मुक्केबाजों ने प्रभावशाली जीत के साथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजीत (91 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा) और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने मंगलवार को देर रात अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचकर पदक पक्के किए। भारत के सात पदक ड्रॉ के दिन ही सुनिश्चित हो गए थे। इनमें छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) भी शामिल है। शिव थापा (64 किग्रा) ने भी बुधवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed