फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Independence Day 2021 Olympic players honored on Independence Day PM Narendra Modi clapped for the players present at Red Fort

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस पर ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान, पीएम मोदी ने लाल किले पर मौजूद खिलाड़ियों के लिए बजवाईं तालियां

Sun, 15 Aug 2021 08:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 15 Aug 2021 08:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान तालियां बजवाकर किया। 

विज्ञापन
Independence Day 2021 Olympic players honored on Independence Day PM Narendra Modi clapped for the players present at Red Fort
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

देश आज अपना 75वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। देश के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लाल किले पर मौजूद ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान तालियां बजवाकर किया। 

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता बल्कि आने वाली पीढियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में प्रतिभा, तकनीक और पेशेवरपन लाने के लिए जारी अभियान को और तेज तथा व्यापक करना होगा ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा ,‘एथलीटों पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता है लेकिन उन्होंने आने वाली पीढियों को भारत की युवा पीढी को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा पीढी, ऐसे हमारे एथलीट, हमारे खिलाड़ी आज इस आयोजन में हमारे बीच में हैं। मैं आज देशवासियों को जो यहां मौजूद हैं, उनको भी और हिंदुस्तान के कोने कोने से जो इस समारोह में मौजूद हैं ,उन सभी को मैं कहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के लिये आइए कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें।

प्रधानमंत्री ने कहा  कि भारत के खेलों का सम्मान , भारत की युवा पीढ़ी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वाले युवाओं का सम्मान । देश.... करोड़ों देशवासी आज तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हमारे इन जवानों का, देश की युवा पीढ़ी का गौरव कर रहे हैं , सम्मान कर रहे हैं।


मोदी ने आगे अपने भाषण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा के महत्व के संदर्भ में खेलों का उदाहरण देकर कहा कि खेल के मैदान में भाषा कभी रूकावट नहीं बनी और नतीजा सभी ने देखा ।

उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि खेल के मैदान में भाषा रूकावट नहीं बनी। उसका परिणाम देखा है कि हमारे युवा खिलने लगे हैं। खिल भी रहे हैं और खेल भी रहे हैं। अब ऐसा ही जीवन के अन्य मैदानों में भी होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा ,‘इस बार ओलंपिक में भी हमने ये बदलाव देखा है और अनुभव किया है। ये बदलाव हमारे देश के लिए बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। इसलिए आज देश में खेलों में प्रतिभा, तकनीक और पेशेवरपन लाने के लिये जो अभियान चल रहा है, इस दशक में हमें उसे और तेज करना है और व्यापक करना है।’





टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में सात पदक जीते। जिनमें भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। यह भारत का ओलंपिक में अब तका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed