फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   In Mann ki Baat PM Modi Sets Health Target for Country to Launch Fit India Movement on August 29

मन की बात में बोले पीएम मोदी, खेल दिवस के दिन से शुरू होगा फिट इंडिया मूवमेंट

Sun, 25 Aug 2019 12:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 25 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
In Mann ki Baat PM Modi Sets Health Target for Country to Launch Fit India Movement on August 29
मन की बात - फोटो : BJP Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) को दिन शुरू हो रहे फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement)  का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर हम देशव्यापी फिट इंडिया अभियान छेड़ने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पीएम की ओर से देश की जनता को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की जा रही है। खेलो इंडिया के तहत खेल मंत्रालय की अगुवाई में यह अभियान विभिन्न चरणों में 29 अगस्त 2019 से अगले चार साल यानि 29 अगस्त 2023 तक जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी ही नहीं हर देशवासी के लिए होगा अभियान

जिस तरह से स्वच्छता के प्रति पीएम ने जागरूकता के लिए अभियान छेड़ा उसी तरह देशवासियों ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को रोजमर्रा के जीवन में फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए खेल मंत्रालय और भारत सरकार की ओर व्यापक जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। इसमें नामी खिलाडिय़ों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़ी नामी हस्तियों को जोड़ा जाएगा।



साथ ही विभिन्न स्तरों पर वालंटियरों की टीमें बनाई जाएंगी। फिटनेस के लिए ऑडियो विजुअल, प्रिंट लिटरेचर उपलब्ध कराया जाएगा। फिट इंडिया अभियान का मोबाइल एप लॉंच करने के अलावा वेब पोर्टल और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। यह अभियान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed