{"_id":"5bbace25867a5568161d3310","slug":"ibsf-world-under-16-snooker-keerthana-pandian-win-s-women-s-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिना ने किया कमाल, अंडर-16 वर्ग में बनीं विश्व स्नूकर चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कीर्तिना ने किया कमाल, अंडर-16 वर्ग में बनीं विश्व स्नूकर चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
भारत की कीर्तना पांडियन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आईबीएसएफ विश्व अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया। कीर्तिना की यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली ट्रॉफी है।
अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (आईबीएसएफ) के अनुसार कीर्तना ने फाइनल में बेलारूस की अलबिना लेसचुक को 3-1 से पराजित किया।
कीर्तना ने नाकआउट में प्रवेश करने के बाद हमवतन मनस्विनी शेखर और रूस की एलिना कैरलिना को सीधे फ्रेम में एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और हमवतन अनुपमा रामचंद्रन को 3-1 हराया। लड़कों के वर्ग में बेल्जियम के बेन मार्टंस चैंपियन बने।